2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब गजब : अयोध्या में पहले चोर ने मंदिर से चुराई प्रतिमाएं फिर लाकर सम्मान के साथ रखा

अयोध्या में दूसरी बार सामने आया ऐसा मामला जब मंदिर से चोरी हुई प्रतिमाएं वापस कर गया चोर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 4 Jul 2019, 1:38 PM IST

thief statue has been put back in temple In Gosaiganj Ayodhya

अजब गजब : अयोध्या में पहले चोर ने मंदिर से चुराई प्रतिमाएं फिर लाकर सम्मान के साथ रखा

अनूप कुमार
अयोध्या : आधुनिकता के इस दौर में अक्सर धर्म आस्था और विज्ञान के बीच तार्किक युद्ध शुरू हो जाता है | लेकिन कई बार ऐसे मामले भी सामने आते हैं जिसे देख कर आध्यात्म और ईश्वर के प्रति इंसान का विश्वास बढ़ जाता है | ताजा मामला सामने आया है अयोध्या जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में जहां पर पहले तो एक चोर ने मंदिर से लाखों रुपए की प्रतिमाएं चुराई और उसके बाद उसके मन में यह अपराध बोध उत्पन्न हो गया कि उसने भगवान की मूर्तियां चुरा कर और मंदिर से चोरी की घटना को अंजाम देकर शायद गलत किया है | घटना के करीब 4 महीने बीत जाने के बाद उसने उन मूर्तियों को वापस मंदिर में उसी स्थान पर सम्मान के साथ लाकर रख दिया जहां से उसने यह मूर्तियां चुराई थी | जब स्थानीय लोगों ने मंदिर में प्रतिमाएं देखी तो मामले की खबर पुलिस को दी और अब पुलिस ने प्रतिमाओं को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है |


इलाके के लोग भी हैरान आखिर कैसे प्रतिमाएं वापस आ गयीं मंदिर में

मिली जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के परमानपुर बोधीपूर गांव में राम जानकी मंदिर से भगवान राम लक्ष्मण और सीता की प्रतिमाएं बीते फरवरी माह में अज्ञात चोर ने चुरा ली थी | इन प्रतिमाओं की कीमत लाखों रुपए में थी | मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर प्रतिमाओं की तलाश कर रही थी कि अचानक यह प्रतिमाएं गुरुवार को वापस मंदिर में उसी स्थान पर पाई गई जहां से चोरी हुई थी | जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है | स्थानीय लोगों का मानना है कि चोर ने भगवान के डर से इन प्रतिमाओं को वापस मंदिर में लाकर रख दिया है | वहीं प्रतिमाएं बरामद होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है | थानाध्यक्ष गोसाईगंज श्रीनिवास पांडे ने बताया की प्रतिमाएं सकुशल बरामद कर ली गयी हैं और कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है |

अयोध्या में दूसरी बार सामने आया ऐसा मामला जब मंदिर से चोरी हुई प्रतिमाएं वापस कर गया चोर

बताते चलें कि इससे पहले अयोध्या के माधुरी कुंज से भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया था और एक चोर ने पहले भगवान की प्रतिमाएं चुराई थी और 10 दिन के अंदर ही चोर प्रतिमाओं को मंदिर में वापस रखने आया था ,लेकिन उसी समय पकड़ा गया | पुलिस हिरासत में चोर ने भी यही बताया था की प्रतिमाएं चुराने के बाद उसके सपने में भगवान आ रहे थे और उसे लग रहा था कि उसने मंदिर में चोरी करके गलत काम किया है इसी वजह से वाइन प्रतिमाओं को वापस मंदिर में रखने के लिए आया था |