2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में हादसा : आसमान से बरस रही आफत बनी बेगुनाहों की मौत की वजह

अयोध्या जिले के तारून और खंडासा इलाके में हुई घटनाओं से मचा कोहराम,मरने वालों को संभलने का नही मिला मौका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 12 Jul 2019, 11:13 AM IST

Two people died due to Heavy rain in Ayodhya

अयोध्या में हादसा : आसमान से बरस रही आफत बनी बेगुनाहों की मौत की वजह


अयोध्या : जनपद में बीते 3 दिन से हो रही बारिश ने जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है ,वहीं लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की भी समस्या उत्पन्न हो गई है | गुरुवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण अयोध्या जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्दनाक घटनाएं हुई हैं | जिसमें बरसात की वजह से जहां एक कच्ची दीवार गिरने से एक महिला और चार बकरियों की दबकर मौत हो गई | वहीं दूसरी घटना में भारी बारिश (Torrential rains) के चलते एक पेड़ अचानक गिर गया और उसके नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई | फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हैं और जेसीबी (JCB)से पेड़ हटवा कर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है |

ये भी पढ़ें - बिग ब्रेकिंग : क्या सिर्फ इतनी छोटी से वजह के कारण भी कोई कर सकता है किसी का कत्ल जानकार हैरान रह जायेंगे आप

अयोध्या जिले के तारून और खंडासा इलाके में हुई घटनाओं से मचा कोहराम,मरने वालों को संभलने का नही मिला मौका

बेहद दर्दनाक घटना क्रम में अयोध्या ( Ayodhya ) जनपद के ग्रामीण क्षेत्र तारुन (Tarun) इलाके के बेलगरा गांव में लगातार हो रही बारिश (Heavy rain) के चलते एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई | जिसके कारण कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार के नीचे एक महिला और चार बकरियां (Got) दब गई | चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने जब तक महिला को दीवाल के नीचे से निकाला तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी | इस दर्दनाक घटना में चार बेजुबान बकरियों की भी जान चली गई |

ये भी पढ़ें - वीडियो : मंदिर मस्जिद केस की सुनवाई पर बाबरी के मुद्दई इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

रोज़ देता था लोगों को छाया लेकिन बारिश का बोझ नही झेल सका पेड़ बन गया एक बेगुनाह की मौत की वजह

वहीं एक अन्य घटनाक्रम में जनपद के खंडासा (Khandasa)थाना क्षेत्र के राय पट्टी गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक विशालकाय पेड़ अपना वजन नहीं संभाल सका और गिर गया | पेड़ के नीचे दबने के कारण गांव के ही एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई | फिलहाल मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची (Ayodhya Police) पुलिस ने जेसीबी के जरिए पेड़ हटवाया और किशोर के शव को बाहर निकाल लिया है |

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : 18 जुलाई तक मध्यस्तता पैनल सौंपे कोर्ट को अपनी रिपोर्ट नही बनी बात तो जल्द ही कोर्ट सुनाएगा मंदिर मस्जिद केस पर अपना फैसला