
बबूल का पेड़ बना दो युवकों की मौत की वजह,दर्दनाक हादसे ने छीनी दो परिवारों की खुशियाँ
अयोध्या : जनपद ( Ayodhya ) के ग्रामीण क्षेत्र तारुन बाजार ( Tarun Bazara ) इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई . हादसा उस समय हुआ जब रात के अंधेरे में दो युवक बाइक पर सवार होकर बेहद तेज रफ्तार से रास्ते से गुजर रहे थे और रास्ते में गिरा हुआ बबूल का पेड़ उन्हें दिखाई नहीं दिया ,जिसके कारण पूरी रफ्तार से दोनों युवक बाइक सहित बबूल ( babool ) के पेड़ में टकरा गए और इस दर्दनाक घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई . फिलहाल पुलिस ( Ayodhya Police ) ने मृत युवकों कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है .
अयोध्या जिले के तारून बाज़ार के आगागंज बाज़ार के पास रात के अँधेरे में हुआ दर्दनाक हादसा
दिल दहलाने वाली घटना जनपद अयोध्या के तारून थाना क्षेत्र अंतर्गत आगागंज ( agaganj ) बाजार के पास की है , जहां पर एक बबूल का पेड़ सड़क पर गिरा हुआ था . बीती रात प्रदीप कुमार 22 वर्ष और सुखबीर 23 वर्ष निवासी सराय सागर तेज रफ्तार से बाइक से गुजर रहे थे , कि अचानक गिरे हुए पेड़ से टकरा गए और बुरी तरह से जख्मी हो गए . आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ( Jila Aspatal Ayodhya ) लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ एके सिन्हा ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया . प्रथम दृष्टया घटना के पीछे बाइक सवारों की तेज रफ्तार और अंधेरा कारण माना जा रहा है .
Published on:
18 Aug 2019, 12:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.