7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अयोध्या में गरजे उद्धव, बोले-राम मंदिर के लिए भी 56 इंच का सीना दिखाएं पीएम मोदी

बोले-अब अयोध्या में हर हाल में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।  

3 min read
Google source verification
ayodhya

अयोध्या में गरजे उद्धव, बोले-राम मंदिर के लिए भी 56 इंच का सीना दिखाएं पीएम मोदी

अयोध्या . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राम नगरी अयोध्या के सरयू तट के किनारे स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मण किला मंदिर परिसर में आयोजित आशीर्वाद उत्सव और सम्मान समारोह में सपरिवार शिरकत की। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने खुले मंच से घोषणा की है कि उन्हें राम मंदिर को लेकर कोई राजनीति नहीं करनी और ना ही वह राम मंदिर निर्माण का श्रेय लेना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को कहा है कि सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाए इसके लिए शिवसेना और उसके सभी सांसद सरकार का समर्थन करेंगे। मंच पर मौजूद अयोध्या के शीर्ष संतों की उपस्थिति में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब देश का हिंदू समाज चुप नहीं बैठने वाला है। अब अयोध्या में हर हाल में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए।

सभी को प्रयास करना चाहिए
उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच के सीने की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि सीना बड़ा होने से कुछ नहीं होता सीने में दिल होना चाहिए और केंद्र सरकार भगवान राम का मंदिर बनाने का बड़ा दिल दिखाए अब राम मंदिर के लिए देश का हिंदू इंतजार नहीं कर सकता अब हर हाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए और अगर इसके लिए आवश्यकता है तो सभी को एक साथ आकर इसके लिए प्रयास करना चाहिए। मंच से सभा समाप्त करने के बाद शिवसेना प्रमुख ने परिवार समेत सरयू आरती घाट पर माँ सरयू की आरती उतारी।

इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने मंच से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके परिवार सहित सभी शिवसैनिकों का स्वागत करते हुए कहा कि मेरा आशीर्वाद उद्धव ठाकरे के साथ है और हमारी यह मनोकामना है कि वह जल्दी से जल्दी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएं । कार्यक्रमों की कड़ी में मंच पर उपस्थित अयोध्या के शीर्ष संतों का स्वागत सम्मान करने के बाद शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज पहली बार अयोध्या आया हूँ पर अब आता रहूंगा । श्री ठाकरे ने कहा कि मुझसे सवाल भी किये गए कि आखिर आप अयोध्या क्यों आएं हैं। क्या आपको चुनाव आते ही राम मंदिर की याद आ गई मेरा कहना है याद उसे किया जाता है जिसे भूल गए हों भगवान राम और हिंदुत्व हमारी सांस है अगर सांस लेना भूल गए तो जि़ंदा कैसे रहेंगे। मैं अयोध्या उन लोगों को जगाने आया हूँ जो सो गए हैं कुम्भकर्ण की नींद सो रहे हैं उन्हें जगाना है। चलो सब मिलकर अयोध्या में राम मंदिर बनाते हैं।

हिन्दू समाज प्रतीक्षा नहीं करेगा
उद्धव ने कहा सब मिलकर प्रयास करेंगे तो जल्दी मंदिर बनेगा। मंच से उद्धव ठाकरे ने संतों के सामने वचन देते हुए कहा कि जिसे राम मंदिर बनाने है वो बनाये जिसे श्रेय लेना है वो ले लेकिन जल्दी ऐं मंदिर बने मैं भी एक आम रामभक्त की तरह अयोध्या दरधान करने आऊंगा । लेकिन अब राम मंदिर पर देश का हिन्दू समाज प्रतीक्षा नहीं करेगा।
मंच से शिव सैनिकों को संबोधित करते कहा कि जब जीएसटी के लिए कोर्ट की मदद नहीं ली गई तो राम मंदिर के लिए कोर्ट का बहाना क्यों अगर कोर्ट फैसला नहीं दे रहा है तो केंद्र में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाकर क्यों नहीं किया जा रहा राम मन्दिर का निर्माण।
मंच पर उपस्थित संतों में महंत राजकुमार दास,निर्वाणी अनि अखाड़े के महंत धर्मदास,दिगम्बर अखाड़े के महंत सुरेश दास,आचार्य सतेंद्र दास,डर भरत दास, महंत मुरली दास सहित,शिवसेना कर राज्यसभा सांसद संजय राउत ,महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ शिन्दे सहित हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग