31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ram Mandir Case : विहिप ने कहा अयोध्या की मुस्लिमों की भावना समझें कट्टरपंथी छोड़ें राम मंदिर से अपना दावा

अयोध्या के कई मुस्लिमों ने राम शिलाओं की सफाई कर मंदिर निर्माण की मांग की है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 20 Aug 2019, 3:14 PM IST

VHP big Statment On Ram Mandir Nirman and Babari Masjid Supporter

Ram Mandir Case : विहिप ने कहा अयोध्या की मुस्लिमों की भावना समझें कट्टरपंथी छोड़ें राम मंदिर से अपना दावा


अयोध्या : मुस्लिम भाइयों द्वारा राम मंदिर कार्यशाला कारसेवकपुरम ( Karsewakpuram ) में पत्थरों की सफाई का विश्व हिंदू परिषद ( Vishv Hindu Parishad ) ने स्वागत किया है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ( VHP Spokeparsan Sharad Sharma ) ने कहा कि कट्टरपंथी मुसलमानों को अयोध्या ( Ayodhya ) से दावा छोड़ देना चाहिए। शर्मा ने कहा कि कट्टरपंथियों को अयोध्या के मुसलमानों की भावना समझनी चाहिए। अयोध्या का मुसलमान राम मंदिर चाहता है यही वजह है कि राम मंदिर कार्यशाला में मुसलमानों ने पत्थरों की सफाई की।

ये भी पढ़ें -सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई : रामलला विराजमान के अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन ने सुप्रीम कोर्ट में दी दलील मस्जिद बनाने के लिए तोड़ा गया हिन्दुओं का मंदिर

अयोध्या के कई मुस्लिमों ने राम शिलाओं की सफाई कर मंदिर निर्माण की मांग की है

शरद शर्मा ( VHP Leader Sharad Sharma ) ने कहा कि अयोध्या का मुसलमान यह कहता है कि राम हमारे पूर्वज थे इसीलिए अयोध्या के मुसलमान राम मंदिर निर्माण ( Ram Mandir nirman ) के लिए सक्रिय है। मुसलमानों से अपील करते हुए प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि मुसलमानों का जो दावा है कि अयोध्या में मस्जिद बनाएंगे अब उनको इस दावे से हट जाना चाहिए क्योंकि यहां के लोगो की भावना राम के प्रति है। कल अयोध्या के राम मंदिर कार्यशाला में संतो के साथ मुस्लिमो ने तराशे गये पत्थरो की सफाई की थी .

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में पनप रही है ऐसी आबोहवा जिस से मजबूत हो रही दोनों सम्प्रदायों के रिश्तों की डोर