अयोध्या. श्रीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले (Ayodhya Verdict) के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले और बाद में जिस तरह माहौल तनावमुक्त, सौहार्द व सद्भाव पूर्ण रहा है वैसा ही बना रहे, इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने इस साल विवादित ढांचा विध्वंस की 28वीं बरसी पर शौर्य दिवस न मनाने का निर्णय लिया है। कारसेवक पुरम में प्रभारी शिव दास जी की अध्क्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि हर साल की तरह इस बार 6 दिसंबर को शौर्य यात्रा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 500 सालों से हिंदू समाज जिस राम मंदिर जन्म सिथान के लिये संघर्षरत था, आज उसमें वह शुभ घड़ी आ गई है। मंदिर निर्माण का काम शुरू होने वाला है।