15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के समर्थन में उतरी विश्व हिन्दू परिषद, कार्यशाला का किया निरिक्षण

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यशाला का निरिक्षण किया।  
2 min read
Google source verification
Vishwa Hindu Parishad in support of former President Pranab Mukherjee

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के समर्थन में उतरी विश्व हिन्दू परिषद, कार्यशाला का किया निरिक्षण

अयोध्या : भगवान राम का प्रस्तावित मंदिर का मॉडल देखने के लिए हजारों लोग रोजाना आते हैं यही नहीं बल्कि अब विदेशों में भी राम के प्रति आस्था बढ़ रही है। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय कार्यशाला का निरिक्षण करते हुए बताया कि राम जन्मभूमि कार्यशाला में चल रहे कार्यो का निरिक्षण करने पहुचे। जहां श्रधालुओं की भारी भीड़ राम मंदिर माडल के साथ पत्थरों को देख रहे थे। उनमें से एक अमेरिका से आये पर्यटक को चम्पत राय ने मंदिर माडल की विशेषताए बताई तथा निरिक्षण के बाद बंगलादेश में चल रहे वर्ग प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए चले गए।

राम मंदिर के प्रति लोगो का आस्था बढ़ रहा

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने राम जन्मभूमि न्यास कार्यशाला का निरिक्षण करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि पर बनने वाले राम मंदिर माडल को देखने के प्रतिदिन 2000 से अधिक लोग कार्यशाला आते हैं। विदेशों में भी भगवान राम के प्रति लोगों की आस्था बढ़ रही है। इसलिए विदेशो से भी लोग मंदिर के इस माडल को देखने के लिए पहुंच रहे हैं और साथ ही मंदिर निर्माण में लगाए जाने वाले पत्थरों को भी देखने की इच्छा लोगों के मन में जाग्रत हो रही है तथा बताया कि आज कार्यशाला में चल रहे कार्यो को देखने के लिए कार्यशाला आया था।

सर्वोच्च पद पर बैठने के बाद प्रणब मुखर्जी पुरे देश के हो गए

नागपुर में संघ के वर्ग समापन के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पहुंचने को लेकर बताया कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठ जाने के बाद वह किसी एक पार्टी के नहीं रह गए बल्कि पुरे देश के है और देश की हर गति विधि सभी संस्था को देखना चाहिए तथा बताया कि प्रणव मुखर्जी को इस बात का अध्यन करना चाहिए कि जिस कांग्रेस ने आर एस एस पर कई बार प्रतिबन्ध लगाया वह संस्था बढ़ रही है। और प्रतिबन्ध लगाने वाली संस्था घट रही है इसके रहस्य को जानना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग