31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya : अयोध्या में बेकाबू होने को बेताब सरयू की लहरें तटीय इलाकों में बढ़ा ख़तरा

बंधे में कटान की खबर पाते ही अधिकारियों की टीम लेकर पहुंचे डीएम अयोध्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Anoop Kumar

•

Updated: 22 Aug 2019, 6:30 PM IST

Water level of Saryu river rises in Ayodhya

Ayodhya : अयोध्या में बेकाबू होने को बेताब सरयू की लहरें तटीय इलाकों में बढ़ा ख़तरा

अयोध्या : देश के अलग अलग राज्यों में जहां बाढ़ ने विकराल रूप ले रखा है वहीँ धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में भी सरयू नदी ( Saryu Nadi ) की लहरें बेकाबू होने वाली हैं . सरयू नदी के तटीय इलाकों में मांझा जमथरा में बन्धे कटान की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ( DM Ayodhya ) ने अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड, राजस्व निरीक्षक सदर सुधांशू शेखर के साथ पूरे इलाके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं .

ये भी पढ़ें - बेहद कम किराए में IRCTC की ये विशेष रेल सेवा भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ ही श्रीलंका के कोलम्बो और कैंडी की यात्रा भी कराएगी

बंधे में कटान की खबर पाते ही अधिकारियों की टीम लेकर पहुंचे डीएम अयोध्या

जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड ( Saryu Nahar Khand ) को तत्काल बन्धे की मरम्मत के साथ सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिये है तथा पूरे क्षेत्र की विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं .उन्होनें बताया कि बन्धे की निगरानी हेतु मजिस्ट्रेट की ड्यिूटी लगा दी गई है. उप जिलाधिकारी रूदौली, ( Rudauli ) सोहावल ( Sohawal ) व सदर को भी अपने-अपने सम्भावित बाढ़ क्षेत्र में निगरानी करने तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दे दिये गये है . उन्होनें बताया कि मांझा जमथरा के आस-पास के सभी निवासियों को सर्तक रहने के लिए बता दिया गया है. मांझा जमथरा के पार्षद को भी निगरानी के निर्देश दिये गये है.

ये भी पढ़ें - Live Report : राम मंदिर बाबरी मस्जिद केस में हिन्दू पक्ष ने संविधान पीठ के सामने पेश किया अहम् दस्तावेज,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी