अयोध्या : जिले के ग्रामीण क्षेत्र तारुन बाजार में शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई जिसे देख कर ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए ,महिलाएं और छोटे बच्चे चीखने लगे | एक बेहद खौफनाक और दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार बाइक सवार बाइक समेत एक बिजली के खंभे से टकराता है और उसके बाद उसकी बाइक में आग लग जाती है और वह बाइक समेत उसी जगह पर जिंदा जल जाता है | आसपास मौजूद लोग इसलिए भी कोई बचाव नहीं कर सके कि उन्हें डर था कि संभवत खंबे से बाइक टकराने के कारण बिजली के तार भी आपस में टकराए हो और खंभे में करंट आ गया ,जिसके कारण बाइक में आग लगी है और अगर उन्होंने बचाने की कोशिश की तो करंट की चपेट में वह भी आ सकते हैं | जिसके चलते बाइक सवार युवक दिनदहाड़े जिंदा जल गया | फिलहाल घटना के बाद मामले की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है |