बता दें कि लॉकडाउन के कारण शराब दुकानें बंद थी। नशे की लत के शिकार लोग इस दौरान अवैध रूप से तैयार की जाने वाली शराब जमकर पी रहे थे। आजमगढ़ अंबेडकर नगर जिले के बाॅर्डर पर इस शराब की खूब बिक्री हो रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब सोमवार को जहरीली शराब पीने से लोगों की तबीयत बिगड़नेे लगी। हंगामा उस समय मचा जब जहरीली शराब पीने से राजन सोनी पुत्र रमई निवासी मित्तूपुर थाना पवई, पूर्व बीडीसी लालता प्रसाद निवासी गांव सौदमा, प्रेम शंकर पुत्र राजाराम निवासी गांव उसरहां, मुन्ना निवासी गांव राजेपुर सहित 10 लोगों की मौत हो गयी।