29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा को बंधक बनाकर परिचित युवक ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़कर भागा

गोरखपुर जिले में नलकूप पर गई छात्रा का बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता का पूर्व परिचित था। दुष्कर्म के बाद वह छात्रा हो बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 27 Oct 2022, 10:14 AM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. एक तरफ लोग जहां दीपावली की खुशियां मना रहे थे वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में नलकूप पर गई छात्रा को बंधक बनाकर उसके परिचित ने ही दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रा को बेहोशी की हालत में गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया। होश आने पर जब छात्रा ने आपबीती बताई तो परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की कक्षा 11 में पढ़ती है। बगल के गांव के रहने वाले एक युवक से उसकी मित्रता थी।े दीपावली के दिन दोपहर में छात्रा गांव के बाहर नलकूप की तरफ गई थी। इसके बाद वह शाम को गांव के बाहर खून से लथपथ अचेत पड़ी मिली। गांववालों के सूचना देने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के पूछने पर परिवार के लोगों ने बताया कि शायद वह दुर्घटना में घायल हो गई है जिसके कारण बेहोश है लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां चिकित्सकों ने इसकी जानकारी मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी को दी।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हुई और मेडिकल कालेज पहुंच गई। पिता ने पुलिस को भी दुर्घटना में घायल होने की बात कही। इसी बीच होश में आने के बाद पीड़िता ने आपबीती बताई। उसने बताया कि युवक ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारापीटा। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ नहीं जानती। बुधवार की सुबह पीड़िता ने पड़ोस के गांव के रहने वाले आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि छात्रा के दोस्त पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग