
कोरोना के संदेह ने जोधपुर में कराए 25 करोड़ रुपए खर्च!
आजमगढ़. यूपी में कुल 7223 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि बीते 24 घंटे में कुल 218 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 2842 हैं। अब तक 4244 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, वहीं 197 लोगों को मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आजमगढ़ में कोरोना बम फूंटा है। यहा एक साथ 19 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मचा गया है। आजमगढ़ के अतिरिक्त मुजफ्फरनगर में 12, कानपुर में 9, बलिया में 5, गोरखपुर व इटावा में 3-3, भदोही-चित्रकूट में 2-2, मेरठ में 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
आजमगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 88-
आजमगढ़ में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को तो एक साथ 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। सभी पाजिटिव लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासन ने नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जरूरत पड़ने पर पॉजिटिव मरीजों को निजी अस्पतालों में भी एडमिट करने की तैयारी चल रही है। वहीं अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गयी है, जिसमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। 77 पॉजिटिव मेडिकल कालेज में उपचाराधीन है।
कंटेंनमेंट जोन में शामिल करने की तैयारी चल-
इससे पहले 21 मई को एक ही दिन में 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोरोना मरीजों की संख्या दो गुना से ज्यादा होकर 14 से सीधे 31 पहुंच गई थी। इसके बाद 23 मई को 6, 24 मई को 3, 26 मई को 15 और 28 मई को 14 की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। अब एक साथ 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप की स्थिति है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके मिश्र ने बताया कि 19 नए मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। वे जिन क्षेत्रों के रहने वाले हैं, उन्हें कंटेंनमेंट जोन में शामिल करने की तैयारी चल रही है।
Published on:
29 May 2020, 7:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.