25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमर सिंह संघ को दान करेंगे अपनी 15 करोड़ की पैतृक सम्पत्ति

अमर सिंह करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री करेंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 20 Feb 2019, 2:11 PM IST

Amar Singh

Amar Singh

आजमगढ़. राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को अपनी पैतृक सम्पत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही सेवा भारती संस्थान को दान करेंगे। अमर सिंह अपनी जो पैतृक सम्पत्ति आरएसएस से जुड़े संगठन को रजिस्ट्रिी करेंगे उसमें12 करोड़ रूपये का तरवां गांव में मौजूद पारिवारिक बंगला और तीन करोड़ रूपये की कीमत का 10 बीघा खेत शामिल है। कुल मिलाकर अमर सिंह करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री करेंगे।


अमर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को वह लालगंज तहसील में अपनी संपत्ति सेवा भारती के नाम बैनामा करेंगे। वह तहसील लालगंज उप निबंधन कार्यालय में यह रजिस्ट्री करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषिपाल सिंह ददवाल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।


इन जमीन, मकान को करेंगे दान
सांसद अमर सिंह बुधवार को तरवां बाजार के मुख्यमार्ग पर मौजूद लगभग दो बीघे जमीन में बने तीन मंजिला मकान की रजिस्ट्री करेंगे। इस मकान में बुलेट्रप्रुफ खिड़की के साथ लिफ्ट भी लगी है। इसका अनुमानित लागत लगभग 12 करोड़ बताई जा रही है। दस बीघे खेत की कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। सांसद अमर सिंह के भाई अरविंद सिंह ने कहा कि संपत्ति उनकी है, वह किसको दान करते हैं, यह उनके सोचने का विषय है। मेरा इसको लेकर कोई भी कॉमेंट नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग