28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामूली विवाद में समुदाय विशेष के लोगों ने दलित बस्ती पर बोला हमला, 10 घायल

घायलों का सीएचसी में चल रहा उपचार, हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 1 Jun 2018, 10:17 AM IST

Minor Dispute

मामूली बहस

आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में दस वर्ष के दलित बच्चे से हुए मामूली विवाद को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने दलित बस्ती पर हमला कर दिया। इस दौरान जहां जमकर तोड़फोड़ की गई वहीं जो मिला उसे जमकर पीटा गया। हमले में दस दलित गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को खरेवां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालात को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ फूलपुर सहित आलाधिकारी मौके पर जुटे हुए है। गांव में दो समुदायों के बीच तनाव साफ दिख रहा है।


बखरा गांव की सड़क पर रात करीब 8 बजे एक मुस्लिम युवक खड़ा था। उसी दौरान दलित बस्ती निवासी अमन 10 पुत्र राम अचल राम वहां से गुजरा तो उक्त युवक ने रास्ता रोक लिया। जब अमन ने उसे रास्ता छोड़ने को कहा तो वह विवाद करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अमन घर चला गया। थोड़ी देर बाद युक्त युवक के कहने पर मुस्लिम बस्ती के दर्जनों लोगों ने दलित बस्ती पर हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले से दलित बस्ती में अफरातफरी मच गयी। हमले में दलित बस्ती के सनोज पुत्र सुरेन्द्र, शिला पत्नी मिठाई लाल, रामअचल पुत्र झिन्कू, बिक्रम पुत्र झिन्कू, जग्गी पुत्र झिन्कू, अमन पुत्र रामअचल, अच्छेलाल पुत्र लख्खन, सनी पुत्र सुरेन्द्र, विशाल पुत्र बिक्रम सहित दस लोग गंभीररूप से घायल हो गये।


हमले के दौरान ही किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद डायल-10 सहित सरायमीर, दीदारगंज, फूलपुर आदि थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गये। लोग जगह-जगह बेहोशी की हालत में पड़े थे। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरेवां पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। थोडी ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एनपी सिंह, सीओ फूलपुर मौके पर पहुंच गए। पुलिस तनाव को कम करने में लगी है लेकिन दोनों वर्गो के बीच भारी तनाव दिख रहा है। घायलों को उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने स्थित को देखते हुए अतरिक्त फोर्स बुला ली है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग