13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम सिंह यादव के सहारे पीएम मोदी तक अधिवक्ताओं ने पहुंचायी अपनी मांग

केन्द्र सरकार से आयकर विवरण प्रस्तुत करने का 31 दिसम्बर तक मांगा समय

2 min read
Google source verification
मुलायम सिंह यादव के सहारे पीएम मोदी तक अधिवक्ताओं ने पहुंचायी अपनी मांग

मुलायम सिंह यादव के सहारे पीएम मोदी तक अधिवक्ताओं ने पहुंचायी अपनी मांग

आजमगढ़. दि टैक्स बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अध्यक्ष मोहम्मद इरफान के नेतृत्व में सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि रामदर्शन यादव से मुलाकात कर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने केन्द्र सरकार से आयकर विवरण प्रस्तुत करने का समय 31 दिसम्बर 2018 तक करने की मांग की।


अध्यक्ष ने कहा कि आयकर अधिनियम के अन्तर्गत विवरण प्रस्तुत करने की तिथि 31 जुलाई 2018 निर्धारित है। बिलम्ब से जमा करने पर पांच हजार व दस हजार रूपये पेनाल्टी लगाने की व्यवस्था मोदी सरकार द्वारा की गयी है। आयकर पोर्टल की व्यवस्था ठीक न होने, बैंकों का सर्वर धीमा होने के कारण व्यापारी को बैंक स्टेटमेंट समय से न मिलने, फार्म-26 एस.एस. (टीडीएस) का पूरा-पूरा विवरण न मिलने तथा सरकार द्वारा विलम्ब से प्रारूप निर्धारित किये जाने के कारण आयकर की विवरणी दाखिल नहीं हो पा रहा है। दण्ड की यह व्यवस्था नया कानून होने से जन सामान्य व्यापारी, करदाता समय से अवगत नहीं हो पाये। यह व्यवस्था व्यापारी करदाता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ है। इसलिए विवरण प्रस्तुत करने का समय 31 दिसम्बर 2018 तक की जाये। साथ ही दण्ड का यह कानून इस वर्ष के लिए शिथिल किया जाये।


उन्होंने कहा कि दण्ड की यह नई-नई व्यवस्था छोटे व्यापारी, करदाता की कमर तोड़ देगा। पहले से ही नोटबन्दी, जीएसटी कानून का बोझ ढोने वाला व्यापारी आर्थिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित भी होगा। प्रतिनिधि मण्डल में अवधेशचन्द्र श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्त, अशोक सिंह, उमेश श्रीवास्तव, सतीशचन्द्र गुप्त, एसपी गुप्ता, विनोद शर्मा, सूर्यभान पाल, विपिन गुप्ता, प्रभात बर्नवाल, बद्री गुप्ता, अरविन्द यादव, पुनीत सिंह आदि शामिल थे।

कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही सरकार, आरपार की होगी लड़ाई


आजमगढ़. तीसरा वेतनमान संशोधन लागू करने, बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीएसएनएल के आल युनियन एवं एसोसिएशन द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू की गयी भूख हड़ताल बुधवार को सी-डाट सेंटर पर जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

भूख हड़ताल में सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला सचिव एनएफटी हरिदरश राय, जिला सचिव बीएसएनएल ईयू आनन्द कुमार सिंह एवं पंचानन्द राय भूख हड़ताल पर रहे। जिला सचिव आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि तीसरा वेतनमान संशोधन तुरन्त लागू किया जाय। बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम दिया जाय। वास्तविक बेसिक पर पेंशन सहयोग लेने का नियम लागू किया जाय। यदि सरकार हमारी मांगों को नही मानती है, तो हमारा भूख हड़ताल लगातार तीन दिनों तक जारी रहेगा।

जिला सचिव एसएनईए अवनीश सिंह ने कहा कि सरकार बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम तुरन्त प्रदान करें ताकि उपभोक्ताओं को 4जी सेवा दिया जा सके। जिला सचिव एनएफटी हरिदरश राय ने कहा कि तीसरे वेतनमान की मांग जब तक मानी नहीं जायेगी तब तक कर्मचारी आन्दोलन करते रहेंगे।


इस मौके पर राजा राम, धर्मेन्द्र सिहं, अरविन्द मौर्य, गुलाब राय, रामफेर राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरालाल, गौरव सिंह, प्रथमा नन्द सिंह, पंचानन्द राय, आर. के. यादव, महेश कुमार, प्रशान्त यादव, यशवन्त सोनकर, नीलम, राजपति देवी, किसमती देवी, तौफिक आलम, राजा राम, श्याम नारायण यादव, अशोक यादव, घन श्याम प्रजापति, शिव शंकर, सुबास श्रीवास्तव, एस. पी. पाण्डेय, अमरजीत यादव, अमरिश द्धिवेदी, चन्द्रसेन सिंह, यू. के. सिहं, संतोष सिंह, सुनील उपाध्याय, सुनील सिंह, नरेन्द्र प्रजापति, मदन लाल यादव आदि उपस्थित थे।

By- रणविजय सिंह