8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी की बाइक संग पकड़े गए दो अपराधी, एक फरार

उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, लूटी गई चैन व 17 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं

2 min read
Google source verification
Arrested

गिरफ्तारी

आजमगढ़. शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान करतालपुर बाईपास मार्ग पर बाग लखरांव पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़े दो अपराधियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक, लूटी गई चैन व 17 अदद मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


शहर कोतवाली अंतर्गत रोडवेज चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह पुलिस टीम के साथ करतालपुर बाईपास मार्ग पर क्षेत्रभ्रमण कर रहे थे। शाम करीब सात बजे बाग लखरांव पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों को संदिग्ध हाल में खड़े देख पुलिस उनके पास पहुंची। पुलिस देख तीनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जबकि उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस ने पकड़े गए युवकों के कब्जे से मिली बाइक के साथ ही गत दिनों सिधारी थाना क्षेत्र में लूटी गई सोने की चैन के साथ ही 17 अदद मोबाइल फोन भी बरामद की है। शहर कोतवाली में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपियों में राजन राजभर पुत्र हरीनाथ ग्राम गेलवारा एवं संजय यादव पुत्र बृजभान ग्राम जाफरपुर थाना क्षेत्र सिधारी के निवासी बताए गए हैं। इस मामले में फरार हुए तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

By- Ranvijay Singh

यह भी पढ़ें-

यूपी के इस जिला अस्पताल की गड़बड़ाई व्यवस्था, एक साथ डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें-

इंस्पेक्टर ने थाने में फरियादी को बुरी तरह पीटा, एसपी ने किया लाइन हाजिर


यह भी पढ़ें-

घर में एक साथ रखें ये चार चीज, कभी नहीं होगी धन की कमी

यह भी पढ़ें-

इन छह राशियों के लिए अशुभ है आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारें

यह भी पढ़ें-

मुस्लिम युवक ने पीएम मोदी के योजना को लगाया पंख, अपने खर्चे पर बनवा डाले 400 टॉयलेट

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग