डीआइओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल 1,72,227 छात्र-छात्राओं को पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर वाला अंकपत्र देने की तैयारी चल रही है। पहले नेट से बिना हस्ताक्षर का अंक पत्र मिलता था लेकिन इस बार डिजिटल हस्ताक्षर के साथ यह अपलोड होगा। इस अंक पत्र का उपयोग कहीं भी किया जा सकेगा।