अल्का सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य समाज के लिए स्वच्छता जरूरी है। ये बच्चे हमारे देश के भविष्य है इन्हें बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया और कहा कि हम सभी को संकल्प लेना है कि खुद स्वच्छता अपनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने तथा प्राथमिक में पढ़ने वाले बच्चे यह न महसूस करें कि उनका विद्यालय कहीं से भी पब्लिक स्कूल से कम है इसलिए सभी विद्यालयों में इस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष गिरिजा यादव, प्रबंधक अलका सिंह, अंतुल खान, वैजयंती, लता सिंह संतोष जालान आदि उपस्थित थी।