30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टिकैत की राह पर बीजेपी, किसान आंदोलन की तोड़ में निकालेंगे भाजपाई ट्रैक्टर रैली

किसान आंदोलन के चलते बैकफुट पर दिख रही बीजेपी अब किसान नेता टिकैत के ही राह पर चल पड़ी है। किसानों को पाले में करने और कृषि कानून की जानकारी देकर उनकी गलतफहमी को दूर करने के लिए पार्टी 29 नवंबर को आजमगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकालेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 16 Nov 2021, 5:27 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी चुनाव से पहले कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन से बैकफुट पर दिख रही बीजेपी अब खुद किसान नेता राकेश टिकैत की राह पर चल पड़ी है। किसान आंदोलन से होने वाले नुकसान को रोकने तथा किसानों की गलतफहमी दूर करने के लिए बीजेपी खुद ट्रैक्टर पर सवार होगी। 29 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर की तैयारियां बीजेपी ने तेज कर दी है।

बता दें कि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन का साफ असर दिख रहा है। चुनाव में होने वाले नुकासन को लेकर बीजेपी में बेचैनी साफ दिख रही है। वहीं महंगाई कोढ़ में खाज साबित हो रही है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही अब बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुटी हुई है। एक तरफ जहां भाजपाई गांवों में जाकर किसानों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ किसानों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कृषि कानून उनके लिए फायदेमंद है।

इन सब के बीच अब पार्टी आंदोलित किसानों के राह पर ही चलती नजर आ रही है। बीजेपी द्वारा जल्द ही पूर्वांचल के सभी जिलों में ट्रैक्टर रैली निकालने जा रही है। किस जिले में कब, कितने बजे रैली निकलेगी और कितने किसान और ट्रैक्टर शामिल होंगे इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव घनश्याम पटेल ने बताया कि आजमगढ़ में 29 नवंबर को ट्रैटर रैली निकाली जाएगी। रैली में 500 टैªक्टर शामिल होंगे। रैली जहां से शुरू होगी वहीं पर सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम प्रदेश के नेता भी शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश