आजमगढ़. यूपी की हॉट सीट बन चुकी आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा के बीच जहां कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है, वहीं चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और सपा के बीच नोंकझोंक की खबरें भी लगातार सामने आ रही है । आरोप है कि शनिवार की देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने एक युवक पर सिर्फ इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने भगवा अंगोछा लिया था और सपाइयों के कहने पर पीएम और सीएम को गाली नहीं दी। उक्त युवक को इतना पीटा गया कि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।