27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएलसी चुनावः बीजेपी ने बाहुबली रमाकांत के पुत्र अरुणकांत पर लागया दाव, दिलचस्प होगा चुनाव

एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने अपना पत्ता खोल दिया है। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने अपने एक मात्र विधायक अरूणकांत यादव का टिकट जरूर काट दिया था लेकिन अब उन्हें एमएलसी चुनाव में मैदान में उतार दिया है। सपा अपने पत्ते पहले ही खोल चुकी है। अब यहां सीधा मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 19 Mar 2022, 3:16 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी विधान चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। नामाकंन में बस एक दिन का समय है। बीजेपी ने अंतिम समय में अपना पत्ता खोल दिया है। पार्टी ने कई दावेदारों को दरकिनार कर आजमगढ़-मऊ सीट से पूर्व विधायक अरूणकांत यादव को मैदान में उतारा है। अरूणकांत सपा विधायक बाहुबली रमाकांत यादव के पुत्र हैं। वहीं सपा ने भी यादव नेता राकेश यादव पर दाव लगाया है। ऐसे में लड़ाई दिलचस्प होने की संभावना है।

बता दें कि एमएलसी चुनाव में सीएम योगी के करीबी एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र रीशू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय सहित आधा दर्जन से अधिक नेता टिकट की दावेदारी कर रहे थे। रहा सवाल अरूणकांत का तो वे वर्ष 2017 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर फूलपुर पवई विधानसभा से विधायक चुने गए थे।

वर्ष 2022 के चुनाव में वे विधानसभा से ही टिकट की दावेदारी कर रहे थे लेकिन अंतिम समय में सपा ने अरूणकांत के पिता बाहुबली रमाकांत यादव को फूलपुर पवई से मैदान में उतार दिया था। इसके बाद बीजेपी ने अरूणकांत का टिकट काटकर रामसूरत राजभर को मैदान में उतार दिया था। कारण कि बीजेपी पिता के सामने पुत्र को लड़ाने के मूड में नहीं थी। इसके बाद अरूण ने एमएलसी चुनाव में टिकट की दावेदारी शुरू कर दिये थे।

उन्होंने पूर्व में ही तीन सेट में पर्चा खरीद लिया था। पिछले दिनों सपा ने अपने पत्ते खोलते हुए राकेश यादव को मैदान में उतार दिया था लेकिन बीजेपी ने अपने पत्ते नहीं खोले थे। बीजेपी की तरफ से आधा दर्जन अन्य नेताओं ने भी पर्चा खरीद लिया था लेकिन शनिवार को पार्टी ने अरूणकांत के नाम की घोषणा कर दी। माना जा रहा है कि अब लड़ाई काफी कठिन होगी। कारण कि यादवों में अरूणकांत की अच्छी पैठ है और रमाकांत खुलकर विरोध भी नहीं कर पाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग