सदर लोकसभा के बाइक रैली प्रभारी जिला मंत्री संजय यादव ने बताया कि सदर लोकसभा में स्थित सभी पांच विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच पांच बाईकों से कार्यकर्ता अपने बूथों पर भ्रमण करते हुए सुबह 11 बजे आईटीआई मैदान में एकत्रित होंगे। वहां से कमल संदेश बाइक रैली निकाली जायेगी जो आईटीआई मैदान से तकिया होते हुए बडादेव तिराहा, कालीचौरा तिराहा, रैदोपुर, शारदा तिराहा, ठंडी सड़क होते हुए पं दीनदयाल चौक तक जाकर समाप्त होगी।