17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी सरकार गरीबों के हित में कार्य कर रही है : श्याम नरायन

समरसता सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा ने चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 2 Jun 2018, 8:27 PM IST

हीरापट्टी सलेमपुर गांव में लगे चौपाल को सम्बोधित करते भाजपा नेता

हीरापट्टी सलेमपुर गांव में लगे चौपाल को सम्बोधित करते भाजपा नेता

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़.केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे समरसता सम्पर्क अभियान के तहत नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम को शहर के फराशटोला मुहल्ले के गौरीशंकर घाट पर चौपाल लगाकर संयोजक नवनीत गुप्ता के सहयोग से स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना गया। साथ ही सरकार की जनोपयोगी योजनाओं उज्ज्वला योजना, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा व वृद्धा पेंशन योजना, राशन कार्ड, सौभाग्य योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रवासी डा. श्यामनरायन सिंह ने बताया कि 1 से 15 जून तक मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व सुधारने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के हित के लिए कार्य कर रही है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को हीरापट्टी के सलेमपुर पुरानी लाइन की बस्ती में कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार गुप्त (पप्पू) के सहयोग से चौपाल लगाकर स्थानीय जनता को जनोपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई व समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम के प्रवासी अभिषेक जायसवाल दिनू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के स्वर्णिम भविष्य की नीव रखी जा चुकी है। सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए जनोपयोगी योजनाएं बनाई हैं। इसका लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जानकारियां दे रहा है। चौपाल के दौरान महिलाओं ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं गरीबों के उत्थान के लिए उपयोगी है। यदि इसके साथ शराब बंदी को लागू कर दिया जाय तो गरीबों का अवश्य ही भला होगा। इस अवसर पर चौपाल कार्यक्रम के नगर प्रभारी मृगांक शेखर सिन्हा, सुख्खू राम भारती, अवनीश चतुर्वेदी, विवेक निषाद, अमित सिंह, मयंक गुप्ता, मनोज बौद्ध, बृजेश सिंह, पद्मा सिंह, नूतन श्रीवास्तव, कौशिल्या निषाद के साथ ही स्थानीय लोग मौजूद रहे।