
बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मुन्ना
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Assembly elections 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। वहीं बाहुबलियों को पर्चा खारिज होने का डर भी सता रहा है। यही वजह है बसपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने खुद के लिए पर्चा खरीदने के बाद पत्नी संध्या सिंह के नाम से भी दो सेट में पर्चा खरीदा। खास बात है कि आयोग द्वारा निर्दलियों के लिए 10 प्रस्तावक का नियम लागू करने के बाद भी निर्दली पूरे जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए पहले दिन जहां अतरौलिया से निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंह ने नामाकंन कर दिया था। वहीं अब तक 67 अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीद लिया है।
बता दें कि जिले की दस विधानसभा सीटों के लिए सातवें चरण में 7 मार्च को मतदान होना है। सपा, बीजेपी और कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर अपनी स्थिति साफ कर दी है लेकिन बीएसपी ने अब तक किसी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। विधानसभा प्रभारी जरूर बनाए हैं। वहीं प्रभारी चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को सातवें चरण के लिए नामांकन भी शुरू हो गया। पहले दिन सिर्फ एक नामाकंन निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह ने किया था। आज से नामाकंन की गति बढ़ने की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ अब तक 67 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे है। जिसमें बसपा दीदारगंज विधानसभा के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह मुन्ना ने खुद के साथ ही पत्नी संध्या के लिए भी पर्चा खरीदा है।
अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के कमलाकांत राजभर ने तीन, लालगंज से बसपा के आजाद अरिमर्दन ने चार, सपा के बेचई सरोज ने तीन और भाजपा की नीलम सोनकर, मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पंकज ने तीन, सपा की पूजा ने तीन, कांग्रेस की निर्मला ने दो, भाजपा की मंजू सरोज ने दो और एआईएमआईएम के कर्मवीर भारती ने तीन सेट, निजामाबाद विधानसभा सीट से सपा के आलमबदी और भाजपा के मनोज यादव ने चार-चार सेट में नामांकन पत्र खरीदा है।
इसी तरह सगड़ी में भाजपा की बंदना सिंह ने तीन, सपा के एचएन सिंह पटेल ने चार और आजाद समाज पार्टी के अमीरचंद ने तीन, अतरौलिया से निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह ने चार और शुभम सिंह ने चार सेट में, गोपालन से सत्येंद्र राय ने तीन और नफीस अहमद ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। फूलपुर से सपा के रमाकांत यादव ने चार और आजमगढ़ सदर सीट से कांग्रेस के प्रवीणि सिंह ने एक और भाजपा के अखिलेश यादव के एक नामांकन पत्र खरीदा है। इनमें से सतेंद्र राय सहित कई उम्मीदवार आज अपना नामाकंन दाखिल करेंगे।
Published on:
11 Feb 2022 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
