scriptमायावती कीे प्रत्याशी बदलते ही बसपा में मचा कोहराम, कार्यकर्ताओं ने कहा मंजूर नहीं है यह फैसला | BSP worker burned Sangeeta effigy | Patrika News

मायावती कीे प्रत्याशी बदलते ही बसपा में मचा कोहराम, कार्यकर्ताओं ने कहा मंजूर नहीं है यह फैसला

locationआजमगढ़Published: Mar 28, 2019 08:25:05 pm

Submitted by:

Devesh Singh

लालगंज सुरक्षित लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में संगीता आजाद बनाई गई हैं ,फूंका बसपा नेता संगीता का पुतला, जानिए क्या है कहानी

BSP Protest

BSP Protest

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। बसपा सुप्रीमों मायावती द्वारा संगीता आजाद को लालगंज लोकसभा का प्रभारी बनाने का फैसला बसपाईयों को रास नहीं आ रहा है। संगीता के नाम की घोषषा के कुछ घंटों के भीतर ही मार्टीनगंज क्षेत्र के बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और प्रभारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताआें ने संगीता का पुतला फूंक प्रभारी पद से हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओंने दो टूक कहा कि उन्हें ऐसा प्रभारी अथवा प्रत्याशी चाहिए जो उनके बीच रहे और सुख दुख में भागीदार बन सके साथ ही क्षेत्र का विकास कर सके। संगीता से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है

लालगंज विधायक अरिमर्दन आजाद की पत्नी संगीता आजाद को लालगंज सुरक्षित सीट का प्रभारी बनाए की सूचना मिलते ही गुरूवार की देर शाम सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के मार्टिनगंज बाजार के औरंगाबाद चौराहे पर ग्राम प्रधान बस्ती कपूरी के नेतृत्व में एकत्र हो गये। आरोप लगाया कि 2 वर्ष पहले पार्टी ने घूराराम को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। उन्होंने बकायदा पोस्टर बैनर और जन संपर्क करके घर घर जाकर के मेहनत किया। लोगों के दिल में जगह बनाई तथा विश्वास दिलाया कि वे हमारे सुखदुख में साथी है। आखिर ऐसी कौन सी दिक्कत आ गई जो घूरा का टिकट काटकर विधायक अरिमर्दन आजाद की पत्नी संगीता आजाद को प्रभारी प्रत्याशी बनाया गया।
यहां की जनता कारण जानना चाहती है। इसीलिए संगीता का पुतला फूंक मायावती जी से अनुरोध करते हैं कि वह पुनः घूराराम को गठबंधन का प्रत्याशी बनाएं। इस अवसर पर अलंकार राकेश सिंह बाबूलाल सुरेंद्र फूलचंद बांकेलाल आशीष कुमार विशाल आजाद माइकल रावत सहित सैकड़ों अग्निनीस अच्छेलाल अश्वनी आनंद सागर प्रतीक चंद्र अखिलेश मुन्नीलाल महेश कुमार राजेश कुमार बलिहारी श्याम प्यारी श्याम लाल अमरीश कुमार आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो