9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार व रोडवेज बस की सीधी टक्कर, तीन युवक घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति कार का ड्राइवर काफी देर तक फंसा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 13 Aug 2018, 7:32 PM IST

Road accident in azamgarh

आजमगढ़ में सड़क हादसा

आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन के पास सोमवार की सुबह आजमगढ़ की तरफ से जौनपुर जा रही इलाहाबाद डिपो की बस व जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही वैगनआर कार में आमने सामने टक्कर हो गयी। दुघर्टना में कार में सवार तीन युवक घायल हो गये। सूचना मिलने पर ठेकमा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पाठक मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। टक्कर इतनी तेज थी कि मारुति कार का ड्राइवर काफी देर तक फंसा रहा। अंत में जेसीबी बुलाकर चालक को निकाला गया।

आजमगढ़ से इलाहाबाद डिपो की बस जौनपुर तरफ जा रही थी। उसी दौरान जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ एक वैगनआर आ रही थी। दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी सरायमोहन ब्लाक के पास आमने सामने टक्कर हो गयी। जिसमें मारुति सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर ठेकमा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पाठक मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। घायल सुभान 30 पुत्र आयूब ग्राम राजेसुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर गाड़ी चला रहा था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दो अन्य घायलों में मोनू 25 पुत्र निसार जैतपुरा जिला महाराजगंज व आफताब 28 पुत्र अनीश जीवनी फतेहपुर का रहने वाला है।


सुभान अपनी शादी के लिए तीनों साथियों के साथ मुंबई से घर जा रहा था। उसकी 18 अगस्त को शादी तय थी। रिश्तेदार मोनू व आफताब उसे लेने जौनपुर रेलवे स्टेशन गए थे। तीनों घर जा रहे थे कि रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया हैं।

अनियंत्रित ऑटो रिक्शा खंभे से टकराया, महिला समेत कई घायल
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइंस इलाके में सोमवार की सुबह पुत्री की जांच कराने जा रही आटो सवार महिला सड़क हादसे में गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में घायल महिला का इलाज चल रहा है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के महरौली ग्राम निवासी 40 वर्षीय उषा देवी पत्नी हरिकेश सोमवार की सुबह अपनी 19 वर्षीय पुत्री अर्चना का सीटी स्कैन जांच कराने के लिए ऑटो रिक्शा पर सवार होकर सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित जांच केंद्र जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे सिविल लाइन क्षेत्र में ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत खंभे से टकरा गया।

इस दुर्घटना में ऑटो सवार उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में ऑटो सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें आई जो अपने गंतव्य को चले गए।

सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने तोड़ा दम
जनपद व अंबेडकर नगर जिले की सीमा पर महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे मैं घायल बाइक सवार वृद्ध ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंधरापुर थाना क्षेत्र के का प्रसाद ग्राम निवासी 7 वर्षीय रघुराज सिंह पुत्र स्वर्गीय शिव कुमार सिंह सोमवार की सुबह बाइक से अपनी रिश्तेदारी जहां रहे थे, दिन में करीब 12 बजे महाराजगंज थाना क्षेत्र में वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार वृद्ध घायल हो गए सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल वृद्ध को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के 3 पुत्र और एक पुत्री बताए गए हैं।

BY- RANVIJAY SINGH