गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (रामपुर) गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बिंद्रा बाज़ार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्सिंग सीखने के लिए रोजाना घर से पैदल आती जाती थी। रोज की भांति वह 18 जुलाई की शाम 6 बजे नर्सिंग होम से पैदल घर जा रही थी। जैसे ही वह हाइवे पर स्थित एसबीएस पेट्रोल पंप के आगे गई, पीछे से आए कार सवार चार युवकों ने बगल में कार रोकी और एक युवक ने युवती का मुंह दबाते हुए उसे कार में खींचने लगा।