30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार के खिलाफ जुलूस निकाल कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 23 Oct 2019, 3:04 PM IST

Congress

Congress

आजमगढ़. जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध व सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को कांग्रेसियोें ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।


सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि जिले में लगातार अपराध बढ़ रहा है। हत्या, छिनैती, लूट व बलात्कार की घटनाओं से आम आदमी में भय व्याप्त है। सरकार आपराधिक घटनाओं को रोकने में पूरी तरह असफल है। हाल ही में कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बैंक मित्र रमेश यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जिले में अपराध की भयावह स्थिति है। लचर पुलिस व्यवस्था से लोगों में आक्रोश है। अपराधों पर तत्काल रोक लगाया जाए। इस मौके पर कैलाश पांडेय, पंकज मोहन सोनकर, पूर्णमासी प्रजापति, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, रविकांत पांडेय, ज्ञान राम, आनंद सिंह, ओंकार सिंह आदि उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग