1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रीन जोन में शामिल होने वाला था यह जिला, कोरोना की हुई वापसी, दिल्ली से आया मजदूर निकला पॉजिटिव

- दिल्ली से फोन पर मिली जानकारी के बाद मचा हड़कंप, भेजा गया आइसोलेशन वार्ड- परिवार के पांच सदस्य भी किये गए कोरंटाइन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 7 May 2020, 6:01 PM IST

coronavirus update : 18 family members risk of Corona positive cases

Covid-19 Lockdown 3 : कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, एक ही परिवार के 18 लोगों पर खतरा

आजमगढ़। जिले को कोराना मुक्त घोषित हुए अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि संक्रमण का एक और मामला सामने आ गया। दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति के संक्रमित होने की सूचना से स्वास्थ्य महकमे के साथ ही गांव में भी हड़कंप गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे मेडिकल कालेज भेज दिया। वहीं परिवार के पांच सदस्यों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया है। नया संक्रमित मिलने से जिले के ग्रीन जोन में शामिल होने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

ग्रीन जोन में होने वाला था शामिल-

बता दें कि जिले में तीन जमातियों सहित आठ लोग कोरोना से संक्रमित पाए गये थे। यह सभी मुबारकपुर क्षेत्र के थे जिसके कारण इसे हॉटस्पॉट घोषित किया गया था। बुधवार को आयी अंतिम रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले। बुधवार को कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए तीन लोगों को क्वॉरेंटीइन किया गया है। माना जा रहा था कि जिला जल्द ही ग्रीन जोन में शामिल हो जाएगा।

इसी बीच गुरूवार को रानी की सराय क्षेत्र के चूहड़पुर गांव में एक ही परिवार के छह लोग निजी वाहन से घर लौटे। यह परिवार वहां आजाद मंडी में रहता था। पिछले दिनों जांच के लिए इनका सैंपल भेजा गया था। परिवार वालों के मुताबिक उनके घर आने के बाद दिल्ली से फोन आया कि परिवार का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव है। यह जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया।

इसके बाद रानी की सराय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार के पांच सदस्य जिनकी जांच निगेटिव थी, उन्हें प्रधान के माध्यम से गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वॉरेटाइन कर दिया गया। वहीं पाजिटिव व्यक्ति को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल एंव राजकीय मेडिकल कालेज चंक्रपानपुर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।

रानी की सराय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. सत्य प्रकाश ने बताया की सीएमओ को सूचना दे दी है। अभी जांच के लिए सेम्पल भेजा जाएगा। फिलहाल आस पास हडकंप की स्थिति है। सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल एंव राजकीय मेडिकल कालेज चंक्रपानपुर के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. एम के गुप्ता ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसका सेंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश