प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर रिपोर्ट पंजीकृत कर जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद बदमाशों की गिरफ्तार की लिए टीमों का गठन किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों ने बाजार को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अपराधी बेखौफ हो गए है। पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए बाजार और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। इस मौके पर रामबरन चौक, बब्बर चौक, चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल, पूर्व चेयरमैन रामचंद्र जायसवाल, विवेक कुमार जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, राजेश कुमार अग्रहरी, अमित कुमार जयसवाल, रिंकू मोदनवाल, सुमित कुमार, अभिमन्यु जयसवाल, विक्की मद्धेशिया, दिलीप बरनवाल, बृजेश कुमार मद्धेशिया, बबलू मद्धेशिया, अरविंद कुमार अग्रहरि, अजय कुमार गुप्ता, पप्पू यादव, दीपक जायसवाल, मोहित सोनकर, प्रदीप सोनकर, रामाश्रय सोनकर आदि उपस्थित थे।