up police,Azamgarh,mother,azamgarh news,azamgarh news in hindi,dabang news,azamgarh up,azamgarh crime,azamgarh youth,
आजमगढ़. ज़िले में ग्राम प्रधान और उसके साथियों का कहर इस तरह एक युवक पर बरपा की उसकी माँ रहम की भीख मांगती रही और ग्राम प्रधान और उसके साथी युवक को पेड़ में बांध कर पिटाई करते रहे। इस संबंध में युवक के पिता ने ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं पिटाई करने वालों में एक ने युवक के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
बरदह थाना अंतर्गत एक गांव का 23 वर्षीय युवक मार्टीनगंज बाजार में किराने की दुकान पर काम करता है। वह सुबह घर से दुकान पर काम करने के लिए गया था। इस बीच उसके गांव के तीन लोग दुकान पर पहुंचे और युवक को घर ले जाने के बहाने दुकान से बुलाकर मार्टीनगंज यूबीआई शाखा के पास ले गए। जहां पर लात-घुसों से पिटाई की और फिर गांव में लाकर पेड़ में रस्सी से बांध दिया।
पेड़ में बांध कर ग्रामीणों के बीच उसकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुन युवक की मां दौड़ी हुई मौके पर पहुंची और गिड़गिड़ाते हुए पीटने वालों का पैर पकड़ लिया और रहम की भीख मांगने लगी। इसके बाद भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और वह युवक को छोड़ने के बजाय बेरहमी से पीटते रहे। इतना ही नहीं पिटाई करने के बाद प्रधान और उसके साथियों ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। और पिटाई का वीडियो भी वायरल कर दिया। यह वीडियो जब पीड़ित युवक के पिता के पास पहुंचा तो परिजनों ने पिटाई का वीडियो दिखाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने चुनावी रंजिश को लेकर गांव के दो लोगों से पेड़ में बांध कर पिटाई की और गलत आरोप लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। फ़िलहाल पुलिस तहरीर लेकर मामले की जाँच में जुट गयी है और जाँच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।