29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधिकारी नहीं सुलझाए समस्या तो दबंगो ने पेड़ गिराकर बंद कर दिया परिषदीय स्कूल का रास्ता

रास्ता बंद होने से बैरंग वापस लौटे सैकड़ों छात्र नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचकर खोलवाए रास्ता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 28 Sep 2021, 1:44 PM IST

यहीं बंद किया गया रास्ता

यहीं बंद किया गया रास्ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. तहसील के अधिकारियों ने भूमि विवाद संबंधी शिकायत का निस्तारण नहीं किया तो दबंगों ने प्राथमिक विद्यालय के रास्ते में पेड़ गिराकर रास्ता रोक दिया। बच्चे विद्यालय पहंुचे तो रास्ता बंद देख घर लौट गए। जब परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई तो सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी एसडीएम को दी। इसके बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और रास्ता खोलवाकर मामला शांत कराया।

बताते हैं कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के आमेपुर गांव निवासी जयप्रकाश, रंजन वर्मा, कुंज बिहारी वर्मा, राम प्रवेश वर्मा, अनिल वर्मा आदि लोगों का गांव के ही जनार्दन पुत्र मनरुप से भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित है। विद्यालय के बच्चे और शिक्षक उसी विवादित भूमि से होकर स्कूल जाते हैं।

दोनों पक्षों ने भूमि विवाद को सुलझाने के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन प्रशासन पांच साल में भूमि का न तो सीमाकंन कर रास्ता का विवाद निपटा सका और ना ही भूमि विवाद हल हुआ। इससे नाराज एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार को विवादित भूमि पर पेड़ गिराकर रास्ता बंद कर दिया।

सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो रास्ता बंद देख घंटों तक वहीं रूके रहे। शिक्षक आये तो उन्हें भी विद्यालय जाने का रास्ता नहीं मिला। फिर क्या था बच्चे घर लौट गए। जब इसकी जानकारी अभिभावकों को हुई तो उन्होंने उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर को फोन किया। इसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार ने लोगों से बातचीत कर रास्ता खोलवाया। दोनों पक्षों को आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग