24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम के गढ़ में अति पिछड़ों को बीजेपी से जोड़ने के लिए पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, माया-अखिलेश की बढ़ेंगी टेंशन

पौने दो घंटे देरी से आजमगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Jyoti Mini

•

Updated: 30 Mar 2018, 2:20 PM IST

Deputy Cm Keshav Prasad Maurya in Azamgarh for bjp backward strategy

मुलायम के गढ़ में अति पिछड़ों को बीजेपी से जोड़ने के लिए पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य, माया-अखिलेश की बढ़ेंगी टेंशन

आजमगढ़. उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को निर्धारित समय 11.30 बजे पौने दो घंटे देर से रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय रानीपुर मुहम्मदपुर पहुंचे। यहां चौहान समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। डिप्टी सीएम के देर से पहुंचने का कारण जिला प्रशासन और सफाईकर्मियों के बीच तनातनी को माना जा रहा है। वहीं डिप्टी सीएम के आने के बाद भी प्रशासन सर्तक रहा। उन्होंने इस बात का डर लगा रहा कि, कहीं सफाईकर्मी कोई बखेड़ा न करें।

बता दें कि, कैबिनट मंत्री दारा सिंह चौहान के विद्यालय में आयोजित रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय में चैहान होली मिलन समारोह आयोजित है। यहां डिप्टी सीमए जहां पिछड़ों के लामबंद करने की कवायद कर रहे हैं। वहीं यह भी बताने का प्रयास किया जा रहा है कि, बीजेपी ही उनकी सबसे बड़ी हितैषी है।

यहां उप मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग के कुल 41 परियोजनाओं का लोकापण/शिलान्यास किया। जिनमें 15 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 26 का शिलान्यास शामिल है। होली मिलन समारोह को संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम पार्टी के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

जिस तरह से कार्यक्रम की तैयारी की गयी है और जाति विशेष के लोगों के कार्यक्रम में वे शामिल हो रहे हैं। उसका एक मात्र उद्देश्य अति पिछड़ों को पार्टी से बांध कर रखना है। लेकिन केशव मौर्य के कार्यक्रम के ठीक पहले सवर्ण अधिकारी ने पिछड़ी जाति के अधिकारी पर थप्पड़ जड़कर विपक्ष को घेरने का मौका दे दिया है।

by रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग