
-जामुडीह गांव में डिप्टी सीएम के चौपाल स्थल का निरीक्षण करते डीएम व भाजपा नेता।
रिपोर्ट-रणविजय सिंह
आजमगढ़. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के 4 एवं 5 मई को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 4 मई को विकास खण्ड तरवां के ग्राम जामुडीह में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आयोजित चौपाल के कार्यक्रम स्थल/व्यवस्था का अवलोकन जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बुधवार को उस गांव में पहुंचकर किया तथा आवश्यक निर्देश दिये।
जिलाधिकारी श्री द्विवेदी ने साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय योजना से प्रत्येक पात्र लाभान्वित होना चाहिए। उन्होने शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार लाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि हर हाल मे ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत आज ही जनपद के 118 चयनित गांवों मे अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निर्गत हो जाने चाहिए ताकि उन्हे गैस सिलेण्डर का कनेक्शन उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होने यह भी निर्देश दिये कि पात्र गृहस्थी की सूची की जांच करा ली जाए और अपात्रों का नाम सूची से पृथक कर दिया जाए। उन्होने कहा कि यदि सूची मे गड़बड़ी पायी जाए तो संबंधित सेक्रेटरी/प्रधान के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गांव मे घूमकर स्वच्छ शौचालय आवास सहित समस्त योजनओं के वास्तविक क्रियान्वयन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, प्रभारी सीडीओ डीडी शुक्ल, सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र सहित विद्युत लोनीवी, शिक्षा आदि विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सीएम योगी के डिप्टी सीएम हो चुके हैं सक्रिय
सीएम योगी आदित्यनाथ के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या अब पूरी तरह सक्रिय हो गये हैं। इसी सप्ताह उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस का दौरा किया था और दलित के घर भोजन करने के साथ ही सड़कों की गुणवत्ता जांची थी। खास बात यह थी कि बनारस की सड़क पर बने गड्ढे में जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की कार ने हिचकोले खायी थी तो जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर जमकर फटकार लगायी थी साथ ही कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था।
यह भी पढ़े:-बड़ा खुलासा: यूपी बोर्ड ने हजारों फेल छात्रों को कर दिया पास, सरकार की बचा ली लाज
Published on:
2 May 2018, 9:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.