28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएम की रिपोर्ट पर कसा सूदखोर पर शिकंजा

शासन ने वापस लिया गनर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 14 Apr 2019, 12:25 PM IST

प्रतीकात्म फोटो

प्रतीकात्म फोटो

आजमगढ़. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सूदखोर अरूण यादव के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एसपी के निर्देश पर उसके खिलाफ विभिन्न थानों में अब तक कुल सात मुकदमा पीड़ितों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। वहीं डीएम व एसपी के रिपोर्ट पर शासन स्तर से मिला गनर भी वापस कर लिया गया।


कप्तानगंज क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरुण कुमार यादव ब्याज पर लोगों को रुपये देने का काम करते हैं। दर्जनों लोगों ने उस पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि ऐसे दर्जनों पीड़ित लोग उनसे आकर मिले और अपनी आपबीती बताई। जांच कराई गई तो उसके खिलाफ लगाए गए कई आरोप सही निकले। मेरे कहने पर अब तक अरुण के खिलाफ सात पीड़ित लोगों का मुकदमा दर्ज हो चुका है।

30 अप्रैल को कप्तानगंज क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी भृगुनाथ राजभर पुत्र सितारा, नौ अप्रैल को कप्तानगंज क्षेत्र के भरौली गांव निवासी गोपी पुत्र सिधारी व आठ अप्रैल को अहरौला थाना क्षेत्र के धनेश पांडेय गांव निवासी सलीम पुत्र अब्दुल अजीत, अमृता मौर्य समेत अन्य लोगों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की पुलिस छानबीन कर रही है। अरुण को शासन स्तर से मिले गनर वापसी के लिए डीएम व एसपी ने रिपोर्ट बनाकर शासन को एक सप्ताह पूर्व भेज दिया था। शासन के निर्देश पर उसे उपलब्ध कराए गए गनर को वापस करा लिया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग