31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल में डाउनलोड करिए यह एप, तत्काल मिलेगा बिजली के संबंध में हर अपडेट

-निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए रीवैंप योजना चला रही है सरकार -उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लांच किया गया है ऊर्जा मित्र एप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 1 Oct 2021, 11:28 AM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। अब बिजली बिल अथवा अन्य समस्याओं के समाधान के लिए बिजली कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। अब घर बैठे की बिजली बिल की दूसरी प्रति प्राप्त की जा सकती है। यहीं नहीं बिजली क्यों कटी है। कब आएगी। कितनी देर में आएगी यह सारी जानकारी घर बैठे ली जा सकेगी। कारण कि सरका ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऊर्जा मित्र एप लांच किया है। इस एप से उपभोक्ताओं को सारी जानकारी चंद सेकेंड में प्राप्त हो जाएगी। बस इस एप को मोबाइल में डाउनलोड करने की जरूरत है।

बता दें कि अब तक बिजली विभाग से फाल्ट संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित को फोन करना होता था या पावर हाउस जाना पड़ता था। यहां तक कि बिजली बिल के लिए भी लाइन लगानी पड़ती थी। तमाम लोग बिजली बिल समय से प्राप्त न होने के कारण भुगतान नहीं कर पाते थे। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अब सरकार ने इन समस्याओं के समाधान तथा निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए रीवैंप योजना शुरू की है। इसके तहत विद्युत आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा रहा है। सरकार ने ऊर्जा मित्र एप भी लांच किया है। इस एप के जरिये सब स्टेशन से होने वाली समस्या, फाल्ट आदि के बारे में जाना जा सकता है।

एप के जरिये आप जान सकते हैं कि कौन सा फीडर कितनी देर तक बंद रहेगा और कितनी देर के बाद बिजली की आपूर्ति होगी। पूरा ब्योरा उपभोक्ताओं को इस एप से मिलता रहेगा। अब अधिकारी या लाइनमैन को बार-बार फोन नहीं करना पड़ेगा। इस सुविधा के लिए उपभोक्ता का नंबर बिजली विभाग के रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। इस एप में कटौती की सूचना जेई और स्टाफ हर आधे घंटे पर अपडेट भी करते रहेंगे।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि ऊर्जा मित्र एप की सुविधा के लिए मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड करें। इसके बाद बिजली विभाग में दर्ज मोबाइल नंबर उसमें रजिस्टर्ड करें। पंजीकृत होने पर राज्य का नाम, जिले का नाम, पावर फीडर, वितरण ट्रांसफार्मर, स्थान और अपने बिजली बिल में उपभोक्ता बिजली खाता संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट करें। यह प्रक्रिया के पूरी होते ही एप काम करना शुरू कर देगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश