2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व

ईदगाहों पर दिखी भाईचारगी और आपसी सदभाव, गले मिल एक दूसरे को ईद की बधाई दिये लोग

2 min read
Google source verification
Eid Ul Fitr Celebration

मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व

आजमगढ़. ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को जिले में अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों में आपसी सद्भाव, भाईचारगी व हर्षोल्लास साफ दिखाई दिया। प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में प्रातःकाल मुस्लिम बन्धुओं ने ईद की नमाज अता की। इसके बाद एक-दूसरे से गल मिल ईद की बधाइयां दी। इसके साथ ही गले-मिलने और दावतों का दौर शुरू हुआ हो गया। हर तरफ ईद की सेवईं आपसी रिश्तों में मिठास घोलती नजर आयी। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के शख्त इंतजाम किये थे। नगर के बदरका मोहल्ला स्थित ईदगाह पर जिले से लेकर मंडल तक के अधिकारी नजर आये।

यह भी पढ़ें:

ईद के मौके पर लोगों को खुश करने में जुटे रहे राजनीतिक दलों के नेता


पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलमबदी, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, नपा अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, जिलाधिकारी शिवाकांत तिवारी, एसपी रविशंकर छवि आदि भी ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की बाधाई दी।

दूसरी तरफ दलालघाट, जमातुर्रसाद, बदरका सिया मस्जिद, सीताराम स्थित इमामबाड़ा, सिधारी स्थित मस्जिद सहित पूरे जनपद में ईद की नमाज अता करने के बाद मुस्लिम भाई एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दिये। वहीं तरह-तरह के बने पकवानों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। त्योहार को लेकर छोटे बच्चों में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखा। ईदगाह के पास लगे मेले का बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचे। बच्चों में अपने नन्हे दोस्तों के घर पहुंचने की उत्सुकता भी दिख रही थी। नमाज के बाद सभी भेदभाव भूल राजनीतिक दलों के लोगों ने मुस्लिम बंधुओं से गले मिल ईद की शुभकामनाएं दिया।

ईद पर लोगों ने सेवइयों से घर पहुंचने वालों का स्वागत कर रहे थे। यही हाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिंद्रा बाजार, फूलपुर, सरायमीर, निजामाबाद, मेंहनगर, रानी की सराय, जीयनपुर, मुबारकपुर, जहानागंज आदि स्थानों पर देखा गया।

BY- RANVIJAY SINGH