6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजमगढ़

आजमगढ़ में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, हेड कांस्टेबल को लगी गोली

25 हजार का एक ईनामी बदमाश घायल हो गया...

Google source verification

आजमगढ़. कड़कती ठंड और कुहरे की बीच बदमाशों ने जैसे ही आजमगढ़ जिले में उपस्थिति दर्ज कराई पुलिस ने उन्हें अपनी गोलियों से गर्मी का एहसास करा दिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का एक ईनामी बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गया। घायल कांस्टेबल का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहीं बदमाश की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जीयनपुर कोतवाली पुलिस कस्बे में सुबह करीब 8 बजे वाहनों की चेंकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नम्बर प्लेट की पैसन प्रो बाइक पर सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो वे रूकने बजाय बाइक की गति बढ़ा दिए। दोनों को संदिग्ध मान पुलिस ने उनका पीछा करने के साथ कन्ट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने आस-पास के थानों को अलर्ट कर दिया।

बिलरियागंज की तरफ भाग रहे दोनों युवको को जीयनपुर बिलरियागंज बार्डर (बिलरियागंज देहाद) पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बिलरियागंज थाने के हेड कांस्टेबल सहदेव राम गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई।

जबकि उसका साथी कोहरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। घायल युवक की पहचान 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी अनिल पासी के रूप में की गई। पुलिस ने उसके पास से बाइक के साथ ही पिस्टल व कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को और हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक ने बदमाश की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस अधीक्षक अयज कुमार साहनी ने बताया कि, अनिल पासी पर आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर में कई अपराधिक मामले दर्ज है। लम्बे समय से उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ सोनू गुप्ता हाल ही में जीयनपुर क्षेत्र में पत्रकार के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

input- रणविजय सिंह