वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रबी उल हसन अब्बासी, उपाध्यक्ष पद पर त्रिभुवन नाथ तिवारी व हरी नाथ पांडे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोहनराम यादव, कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार, उप मंत्री प्रशासन पद पर जय प्रकाश यादव, उपमंत्री पुस्तकालय पद पर जनार्दन राय, उपमंत्री प्रकाशन पद पर सूरज कुमार सिंह चुने गए। वरिष्ठ कार्यसमिति के लिए शेषमणि तिवारी, एजाज आलम, त्रिभुवनपति तिवारी, केके माथुर एवं वरिष्ठ कार्यकारी पद पर विंध्येश कुमार यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। चुनाव संपन्न होने के बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व सदस्य मिर्जा एजाज अहमद बेग, सूर्यनाथ सिंह, राजाराम यादव व इंद्रासन सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी।