29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा में देर रात शार्ट सर्किट के कारण तीन दुकानों में आग लग गई। जबकि लोग आग पर काबू पाते लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 5 Jul 2022, 11:57 AM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में सोमवार की रात करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से एक दुकान में आग लगी और देखते ही देखते यह तीन दुकानों में फैल गयी। दुकान से धुंआ उठता देख कस्बे के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं प्रशासनिक मदद तब पहुंची जब सबकुछ जलकर राख हो चुका था।

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा निवासी सुबहान हाशमी पुत्र अबु बकर की शिवाजी मेन चौक पर हाशमी सूज हाउस , रेडीमेड क्लाथ सेंटर के नाम से अलग-अलग तीन दुकानें है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे शार्ट सर्किट से एक दुकान में आग लग गयी। दुकान से धुंआ उठना शुरू हुआ तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना मालिक को दी। जब तक दुकान का मालिक चाभी लेकर पहुंचता आग तीनों दुकानों में फैल चुकी की।

सुबहान के मौके पर पहुंचने पर किसी तरह लोगों ने हिम्मत कर शटर खोला और प्रशासन को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद कस्बे के लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस तो मौके पर पहुंच गयी लेकिन फायर टीम तब आई जब सबकुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित सुबहान ने बताया कि दुकान में करीब 10 लाख का माल पड़ा था जो जलकर राख हो गया। चौकी प्रभारी माहुल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शार्ट सर्किट सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग