11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज आजमगढ़ पहुंचेंगे विजय रथ पर सवार अखिलेश यादव, जगह-जगह होगा स्वागत

सपा मुखिया अखिलेश यादव का विजय रथ आज दोपहर बाद आजमगढ़ पहुंचेगा। जिले में आगमन पर करीब 10 स्थानों पर अखिलेश यादव का कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के मंसूबे से विजय रथ पर सवार होकर यूपी के दौरे पर निकले सपा मुखिया अखिलेश यादव आज यानि 17 नवंबर को दोपहर बाद आजमगढ़ पहुंचेंगे। अखिलेश यादव के आगमन को देखते हुए सपाई उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। जिले में अखिलेश यादव का करीब 10 स्थानों पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। आजमगढ़ से अखिलेश यादव लखनऊ जाएंगे।

बता दें कि यूपी विधानसभा सभा चुनाव की तैयारी में जुटे सपा मुखिया अखिलेश यादव का विजय रथ इस समय पूर्वांचल में है। अखिलेश का यादव को 16 नवंबर को गाजीपुर से आजमगढ़ आना था लेकिन पीएम के सुल्तानपुर में कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बंद था। वहीं गाजीपुर में सपा को कार्यक्रम की अनुमति भी नहीं मिली थी। जिसके कारण अखिलेश का कार्यक्रम 17 नवंबर कर दिया गया।

अब अखिलेश यादव गाजीपुर के पखनपुरा में 11.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे वे विजय रथ में सवार होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे। आजमगढ़ के मुबारकपुर के असोना में कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद बनवारी मोड़, फकरूद्दीनपुर, अकरौड़ा, सियरहा, सेहदा, किशुनदासपुर, किशुनदासपुर-तहबरपुर के मध्य, तहबरपुर, फुलवरिया, अडिका, बेलारा सहित 14 स्थानों पर स्वागत होगा।

सपा के विधायक, पूर्व सांसद और जिले के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने जुटे हुए है। सियरहा में अखिलेश यादव की नुक्कड़ सभा की तैयारी भी की जा रही है। अखिलेश दौरार काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आजमगढ़ के बाद अखिलेश यादव बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर, होते हुए लखनऊ जाएंगे। रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत होगा।