मृतकों में ऑटो चालक विनोद यादव (40) पुत्र सूर्यबली ग्राम वस्ती, थाना सरायमीर, बाइक चालक शांति शांतिभूषण उपाध्याय (44) पुत्र रामअजोर निवासी ग्राम यूसुफपुर खानपुर कोतवाली क्षेत्र फूलपुर एवं प्रमोद यादव (38) पुत्र गोबरी यादव ग्राम दुबावां थाना क्षेत्र दीदारगंज बताए गए हैं। इस हादसे में मृत 26 वर्षीय युवक की शिनाख्त संभव नहीं हो सकी है। मृत युवक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। घायलों में साइकिल सवार अशोक यादव (40) पुत्र दल्लू निवासी स्थानीय ग्राम वस्ती तथा स्कार्पियो सवार 70 वर्षीय दाउद शाह निवासी कस्बा खेतासराय जनपद जौनपुर बताए गए हैं। दुर्घटना में घायल अशोक का इलाज शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि दाउद शाह को जिला अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।