7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जली हुई किशोरी ने आखिर तोड़ दिया दम, घरवालों ने बताई मौत की यह वजह

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा स्थित गोला बाजार इलाके में सोमवार की सुबह अबूझ हाल में झुलसी किशोरी ने मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज क

2 min read
Google source verification
death

जली हुई किशोरी ने आखिर तोड़ दिया दम, घरवालों ने बताई मौत की यह वजह

अबूझ हाल में झुलसी किशोरी ने तोड़ा दम
आजमगढ़. देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा स्थित गोला बाजार इलाके में सोमवार की सुबह अबूझ हाल में झुलसी किशोरी ने मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
लालगंज कस्बा स्थित गोला बाजार निवासी लालबहादुर की 14 वर्षीय पुत्री सीता सोमवार की सुबह सन्दिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। आनन फानन ईलाज के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे दोपहर बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए। उपचाराधीन सीता ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मृत किशोरी भोजन बनाते समय कपड़ों में आग पकड़ लेने से झुलसी थी।

दो सड़क हादसों में युवक समेत तीन घायल
दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में घायल युवक सहित तीन लोगों को सोमवार की देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अतरौलिया कस्बे के मदियापार मोड़ के पास सोमवार की शाम बाइक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दो किशोरवय लड़के घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन प्रदीप (17) पुत्र रामनिश्चित व विश्वनाथ (16) पुत्र बाबूलाल अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फत्ते गांव के निवासी बताए गए हैं। इसी क्रम में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर गांव के पास सोमवार की देर शाम बर्थडे पार्टी में जा रहा 30 वर्षीय संदीप पुत्र बृजमोहन अचानक बाइक के पलट जाने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन संदीप सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली मोहल्ले का निवासी बताया गया है।

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक अचेत
अज्ञात कारणों से जहर निगलकर अचेत हुए युवक को परिजनों ने सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
मेंहनगर कस्बा निवासी जगदंबा सेठ का 22 वर्षीय पुत्र विशाल ने सोमवार की देर शाम अज्ञात कारणों से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर रात में अचेत विशाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक किन वजहों से जहर खाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

input- रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग