मऊ जिले के हलधरपुर थाना अंतर्गत भीमहर ग्राम निवासी गुलाबचंद राजभर की 34 वर्षीय पत्नी लक्ष्मीना देवी तथा उसकी तीन बेटियां रूबी (12), निधि (7) तथा राधिका (3) सभी संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गईं। झुलसी मां-बेटियों को मऊ जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर सोमवार की सुबह मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी दिन देर शाम गंभीर रूप से झुलसी लक्ष्मीना देवी ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी तीन बेटियों का ईलाज अस्पताल में चल रहा था। उपचाराधीन निधि ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया।