27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनपद में सूखे से किसान बदहाल हैं, मौन साधे है योगी सरकार : हवलदार

धान की रोपाई और बिजली की अंधाधुंध कटौती के चलते किसान परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 19 Jul 2018, 8:29 PM IST

जनपद में सूखे से किसान बदहाल हैं, मौन साधे है योगी सरकार : हवलदार

जनपद में सूखे से किसान बदहाल हैं, मौन साधे है योगी सरकार : हवलदार

आजमगढ़. जिले में अवर्षण के चलते ठप पड़ी धान की रोपाई और बिजली की अंधाधुंध कटौती के चलते किसान परेशान है। पानी के आभाव में घान की रोपाई नहीं हो रही है तो गन्ना की फसले सूखने लगी है। सरकार द्वारा नहर में नियमित पानी नहीं छोड़ा जा रहा है तो विद्युत कटौती को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने गुरूवार को मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दावे तो लंबे चौड़े करती है लेकिन हकीकत में उसे किसानों की चिंता बिल्कुल नहीं हैं। अगर ऐसा न होता था सूखे की स्थित में सरकार आंख मूदकर नहीं बैठी होती।


उन्होंने कहा कि सरकार आंख मूंदकर बैठी है और गांवों में मात्र दो तीन घंटे ही विजली मिल पा रही है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है जिससे धान की रोपाई अभी तक मात्र 20 या 25 प्रतिशत ही हो पायी है। विद्युत व्यवस्था अगर ठीक नहीं हुई तथा नहरों में पानी नहीं आया तो समाजवादी पार्टी विद्युत स्टेशनों व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का घेराव करेगी।

आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने से नाराज ग्रामीणों ने किया आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन


आजमगढ़। कंधरापुर थानाक्षेत्र के बस्ती उगरपट्टी गांव में आबादी के पास मोबाइल टावर लगाने से नाराज ग्रामीणों ने गुरूवार को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंप टावर हटवाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टावर लगने की स्थित में रेडिएशन से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए टावार के निर्माण पर रोक लगाई जाय। आरोप लगाया कि पूर्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी।


रामप्रीत राम के नेतृत्व में मंडलायुक्त दरबार पहुचे र्ग्रामीणों ने बताया कि उनकी आबादी के पास ही एक प्राइवेट मोबाइल कम्पनी का टावर लगाया जा रहा है, जो मानक के बिल्कुल विपरीत है। इसके रेडिएशन से खतरनाक बीमारियां फैल सकती हैं। उच्च न्यायालय का आदेश है कि रिहायशी, आबादी व ग्रामीण क्षेत्र से कम से कम चार सौ मीटर की दूरी पर कोई मोबाइल टावर लगने चाहिए। इस मामले में 13 जून 2018 को जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया था।


डीएम के निर्देश पर कंधरापुर थानाघ्यक्ष ने सही रिपार्ट भी लगायी और टावर को आबादी के पास न लगाये जाने का निर्देश दिया। इसके बाद भी निर्माण जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि बगैर ग्राम प्रधान की सहमती के मोबाइल टावर के ठेकेदार जेसीबी लगाकर खुदाई किये और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसे रोका जाना अति आवश्यक है। अगर आबादी के पास टावर लग जाएगा तो इसके रेडिएशन से ग्रामीणों में तरह-तरह की बीमारिया फैल सकती है। ज्ञापन सौपने वालों में दीपचन्द्र प्रकाश, दिनेश, सुनीता, आकाश, श्रीकांत, भोला राम, अभिषेक, मुनीता, वीरेन्द्र, सुनीता, विशाल गौतम आदि मौजूद रहे।

By- रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग