मोटापा बढ़ने का क्या है कारण
सीनियर डॉक्टर विनय कुमार सिंह यादव ने बताया, "शहरीकरण और अनियमित जीवनशैली मोटापे का बड़ा कारण है। कहीं भी कुछ खा लेना, व्यायाम नहीं करना और तनाव में रहना युवाओं में मोटापा बढ़ा रहा है। जब तक उनका ध्यान मोटापे की तरफ जाता है। लोग बचाव के बारे में सोचते हैं, तब तक ज्यादातर लोग शुगर, ब्लड प्रेशर सहित तमाम बीमारियों की चपेट में आ चुके होते हैं।