बता दें कि जिले के पच्चीस थाना क्षेत्रों में इस बार 2015 स्थानों पर होलिका जलाई जाएंगी। वहीं जिला मुख्यालय सिंहत 11 स्थानों पर बुढ़वा की बारात का जुलूस निकलेगा। क्षेत्रवार देखें तो शहर कोतवाली क्षेत्र में 66, सिधारी में 62, रानी की सराय में 23, कंधरापुर में 83, मुबारकपुर में 121, जहानागंज में 83, निजामाबाद में 47, गंभीरपुर में 27, देवगांव में 128, मेहनाजपुर में 71, बरदह में 30, मेंहनगर में 115, तरवां में 60, जीयनपुर में 151, महराजगंज में 101, बिलरियागंज में 82, रौनापार में 48, अतरौलिया में 40, अहरौला में 91, कप्तानगंज में 61, तहबरपुर में 78, पवई में 132, फूलपुर में 134, सरायमीर में 65 और दीदारगंज थाना क्षेत्र में 116 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी। शहर कोतवाली व पवई क्षेत्र में दो, मुबारकपुर, निजामाबाद, मेंहनगर, बिलरियागंज, अहरौला, फूलपुर और सरायमीर क्षेत्र में एक-एक स्थानों से होली पर्व पर बुढ़वा की बारात का जुलूस निकलेगी।