30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर बनना चाहते हैं मतदाता तो एक नवंबर से मिल रहा मौका, तत्काल करें यह काम

-चुनाव आयोग के निर्देश पर एक नवंबर से शुरू हो रहा है संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ranvijay Singh

•

Updated: 23 Oct 2021, 1:43 PM IST

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे हो गए रहे हैं तो मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का सुनहरा मौका है। कारण कि चुनाव आयोग के निर्देश पर एक नवम्बर से मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान नया नाम जुड़वाने, संशोधन कराने का मौका है। यदि विधान सभा क्षेत्र बदल गया है तो भी बदलाव करवा सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो रहा है। पुनरीक्षण के बीच विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। 7, 13, 21 और 28 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष अभियान के दिन लोग अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकेंगे। बीएलओ और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मतदान केन्द्रों पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के अलावा लोग चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर संशोधन तक करवा सकते हैं। वेबसाइट पर मतदाता बनने, अपना विवरण जांचने, अपना बूथ जानने, बीएलओ के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा जिनके पास मतदाता पहचान पत्र है वो अपना ई इपिक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरना होगा। इसका पार्ट-4 जरूर भरें इसमें विधान सभा बदली है तो संशोधन हो सकता है। फार्म छह ए प्रवासी मतदाताओं के लिए है। जबकि फार्म-7 यदि नाम हटवाना हो। जैसे किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी हो। किसी का नाम एक से अधिक विधान सभा क्षेत्र की सूची में दर्ज हो उस स्थिति में भरा जाएगा। नाम संशोधन के लिए फार्म-8 भरा जाएगा। उसी विधान सभा में नाम है और बूथ क्षेत्र बदल गया हो तो फार्म-8ए भरा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अभियान का फायदा उठाएं और मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के साथ ही संशोधन कराएं।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग