11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बीजेपी ने थोपी महंगाई और गंगा यमुनी तहजीब को पहुंचाई चोट

विजय रथ पर सवार होकर पूर्वांचल की यात्रा पर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि हमारी सरकार आएगी तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे यूपी नहीं देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे होगा। कहा कि बीजेपी से सिर्फ महंगाई थोपी और गंगा यमुनी तहजीब को चोट पहुंचाने का काम किया।

2 min read
Google source verification
कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते अखिलेश यादव

कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. विजय रथ पर सवार समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गाजीपुर, मऊ के बाद देर रात करीब 8 बजे आजमगढ़ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव पूरी तरह बीजेपी सरकार पर हमलावर दिखे और दावा किया कि यूपी में सपा की सरकार बनने जा रही है। दावा किया कि उनकी सरकार बनेगी तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की का सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे होगा। अखिलेश ने दावा किया कि अगर आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना है तो वह उनकी देन है। भाजपा ने इस देश को महंगाई दी है और देश की गंगा यमुनी संस्कृति को चोट पहुंचाई है।

बता दें कि अखिलेश यादव को बुधवार को पूर्वांह्न 11.30 बजे गाजीपुर जिले के पखनपुरा में जनसभा संबोधित करना था लेकिन अखिलेश दोपहर करीब 12 बजे वाराणसी से गाजीपुर रवाना हुए। अखिलेश करीब 1 बजे गाजीपुर पहुंचे। हेलीपैड पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर व अन्य नेताओं ने उनका अभिवादन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव होकर रहेगा, इसका समाजवादियों ने सपना देखा था। जो हो रहा है सरकार में वह सभी देख रहे हैं। जिस तरह डीजल-पेट्रोल मंहगा है वह हमारे गरीब लोगों के लिए समस्या है। 2022 में उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार का सफाया होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बनाकर योगी सरकार ने एक अच्छा कार्य किया है लेकिन एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन है। एक्सप्रेस-वे का विकास आधा अधूरा हुआ है। क्योंकि हम लोगों की सरकार ने मंडी सहित तमाम सरकारी सुविधाओं का ढांचा तैयार किया था जिसे पूरा नहीं किया गया है। यह एक्सप्रेस-वे मानक के अनुरूप नहीं बना है। उनकी सरकार बनेगी तो यह प्रदेश ही नहीं पूरे देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे साबित होगा। भाजपा ने इस देश को महंगाई दी है और देश के गंगा यमुनी संस्कृति को चोट पहुंचाई है।

इसके बाद एक्सप्रेस-वे से अखिलेश यादव मऊ पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मऊ से होते हुए उन्होंने आजमगढ़ की सीमा में प्रवेश किया तो मुबारकपुर के असोना में कार्यकर्ता अखिलेश का स्वागत किये। इसके बाद बनवारी मोड़, फकरूद्दीनपुर, अकरौड़ा, सियरहा, सेहदा, किशुनदासपुर, किशुनदासपुर-तहबरपुर के मध्य, तहबरपुर, फुलवरिया, अडिका, बेलारा सहित 14 स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। आजमगढ़ में अखिलेश कहीं नहीं रुके बस कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आगे बढ़ गए।