7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर छोड़ने ही वाले थे प्रेमी युगल, पहुंच गई पुलिस

लड़की के पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
शहर छोड़ने ही वाले थे प्रेमी युगल, पहुंच गई पुलिस

शहर छोड़ने ही वाले थे प्रेमी युगल, पहुंच गई पुलिस

आजमगढ़. छह माह पूर्व घर छोड़कर फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने मुखिबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से हिरासत में ले लिया। उस समय प्रेमी युगल पुलिस और परिवार की नजरों से दूर भागने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा था।


गम्भीरपुर बाजार की रहने वाली युवती नवंबर 2017 को बलिया जिले के रहने वाले मनीष चौहान पुत्र रमेसर चौहान के साथ भाग गयी थी। परिजनों ने उनकी तलाश का काफी प्रयास किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने 14 नवंबर 2017 मनीष चौहान के खिलाफ बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।


पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं जुटा पाई। सोमवार को मुखबिर ने गंभीरपुर पुलिस को सूचना दी कि प्रेमी युगल आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इसके बाद इंचार्ज हरेंद्र कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुचें और दोनों को हिरासत में ले लिया।

सेल्समैन की आंख में मिर्ची झोंक बदमाशों ने 50 हजार लूटा


आजमगढ़. अहरौला क्षेत्र के सजनी गांव के समीप रविवार की रात को बदमाशों ने सेल्समैन के आंख में मिर्च का पाउडर डालकर उसके पास रखा 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मेजवां गांव निवासी अशरत हुसैन पुत्र वजाहत हुसैन सरायमीर बाजार स्थित एक मोबाइल की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। वह रविवार की रात को लगभग आठ बजे अहरौला बाजार के दुकानदारों के यहां से बकाए रुपये का तगादा कर बाइक से वापस जा रहा था। रास्ते में फूलवरिया बाजार के सजनी मोड़ के पास पहुंचा था। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद हशरत हुसैन के आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया।

इससे बाइक अनियंत्रित हो जाने से वह सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन के जेब में रखा 50 हजार रुपये लूट लिए और फूलवरिया की ओर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर अहरौला थानाध्यक्ष अयोध्या तिवारी भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ का कहना है कि सेल्समैन की तहरीर पर उन्होंने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By- रणविजय सिंह